बंधी हुई दुकान खोलने हेतु प्रयोग
------------------------------------
यदि आप की दुकान अथवा व्यापार को किसी ने ईर्ष्या वश अथवा द्वेष वश तांत्रिक अभिचार कर्म के माध्यम से बांध दिया हो , तो इस बंधन को समाप्त करने तथा दुकान को पुनः सुचारू रूप से चलाने हेतु इस प्रयोग को अवश्य ही सम्पन्न करके लाभ उठाना चाहिए ।
सामग्री ;- कपूर कचरी , गोरोचन , गुलाल , छारछबीला .
माला ;-रुद्राक्ष माला
समय ;- दिन अथवा रात्रि
दिन ;- रविवार
वस्त्र ;- पीले रंग की धोती
आसन ;- पीले रंग का
दिशा ;- दक्षिण दिशा
जाप संख्या ;- प्रतिदिन 108 बार
अवधि ;- 11 दिन
मंत्र ;- ॐ दक्षिण भैरवाय भूत - प्रेत बंध , तंत्र बंध , निग्रहनी , सर्व शत्रु संहारिणी मम कार्य सिद्धिम् कुरु - कुरु स्वाहा ।
प्रयोग विधि - उपरोक्त वर्णित चारो सामग्री ( यथा - गोरोचन , कपूर कचरी , गुलाल , और छार -छबीला ) को सामान मात्र में पीसकर तथा आपस में मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर ले । इस मिश्रण को उपरोक्त मंत्र से108 बार अभिमंत्रित करे । इस अभिमंत्रित मिश्रण को उपरोक्त मंत्र का ही निरंतर जाप करते हुए प्रातः दुकान खोलने से पूर्व दुकान के सामने बिखेर कर दुकान खोले । किसी भी रविवार से आरम्भ करके यह प्रयोग लगातार 11 दिनों तक करना चाहियें ।
.jpg)