> December 2025 ~ ABHYUDAY

Sunday, 28 December 2025

कभी-कभी न चाहते हुए भी जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।
भाग्य साथ ही नहीं देता है, बल्कि दुर्भाग्य निरन्तर पीछा
करता रहता है। दुर्भाग्य से बचने के लिए या दुर्भाग्य नाश के
लिए यहां एक अनुभूत टोटका बता रहे हैं। इसका बिना शंका के
मन से पूर्ण आस्था के साथ करने से दुर्भाग्य का नाश होकर
सौभाग्य वृद्धि होती है।
टोटका
- एक रोटी लें। इस रोटी को अपने ऊपर से 31 बार ऊसार लें।
प्रत्येक बार वारते समय इस मन्त्र का उच्चारण भी करें-
मंत्र- ऊँ दुभाग्यनाशिनी दुं दुर्गाय नम:।
- बाद में रोटी कुत्ते को खिला दें अथवा बहते पानी में बहा दें।
- यह अद्भुत प्रयोग है। इसके बाद आप देखेंगे कि किस्मत के दरवाजे
आपके लिए खुल गए हैं। बिना शंका के इस प्रयोग को मन से करने
से शीघ्र लाभ होता है।
Share:

Wednesday, 24 December 2025

धनप्राप्ति आर्थिक समृद्धि के सामान्य उपाय

धनप्राप्ति आर्थिक समृद्धि के सामान्य उपाय



आज के युग में सबसे महत्वपूर्ण कार्य धन प्राप्ति है। कई लोग ऐसे हैं कि अज्ञात
कारणों से उनके धन प्राप्ति में कोई न कोई रोड़ा अटकता ही रहता है। मैं उपायों का
आरम्भ धन प्राप्ति के उपायों से ही कर रहा हूँ। धन प्राप्ति के उपाय के साथ कुछ
सामान्य नियम भी बता रहा हूँ। जिस स्थान पर इन नियमों का पालन होता है, उस
स्थान पर माँ लक्ष्मी अपना स्थाई वास बनाती है।
सर्वप्रथम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहा हूँ जो सम्पन्नता तथा सुख-शान्ति के
लिये नियमित रूप से किये जा सकते हैं। कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनके बारे में आप कुछ
जानते अवश्य होंगे परन्तु यह नहीं जानते होंगे कि इनसे क्या लाभ प्राप्त हो सकता है-
* जिस घर में नियमित रूप से अथवा प्रत्येक शुक्रवार को श्रीसूक्त अथवा श्री
लक्ष्मी सूक्त का पाठ होता है, वहां माँ लक्ष्मी का स्थाई वास होता है। 1
* प्रत्येक सप्ताह घर में फर्श पर पौंछा लगाते समय थोड़ा समुद्री नमक अवश्य
मिला लिया करें। ऐसा करने से घर में होने वाले झगड़े कम होते हैं। इसके अतिरिक्त
यह भी लाभ मिलता है आपको नहीं मालूम कि आपके घर में आने वाला अतिथि कहाँ
से आ रहा है तथा उसके मन में आपके प्रति क्या विचार हैं, नमक मिले पानी से पौंछा
लगाने से सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
* प्रातः उठकर सर्वप्रथम गृहलक्ष्मी यदि मुख्यद्वार पर एक गिलास अथवा लोटा
जल डाले तो माँ लक्ष्मी के आने का मार्ग प्रशस्त होता है।
* यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शान्ति बनी रहे तथा आप आर्थिक
रूप से समर्थ रहें तो प्रत्येक अमावस्या को पूरे घर की पूर्ण सफाई करवायें। जितना भी
फालतू सामान इकट्ठा हुआ हो उसे कबाड़ी को बेच दें अथवा बाहर फेंक दें। सफाई के
बाद पाँच अगरबत्ती घर के मन्दिर में लगायें।
* यदि आप प्रत्येक पूर्णिमा हवन कर सकें तो बहुत ही शुभ है। इसके लिये यदि
आपको कोई मंत्र नहीं आता है तो सिर्फ इतना करें कि किसी कण्डे अथवा उपले पर
अग्नि प्रज्वलित कर ॐ के उच्चारण से 108 आहुति दें। यह आपकी पूर्ण धार्मिक भावना
को दर्शाता है।
* माह में दो बार किसी भी दिन उपले पर थोड़ा से लौबान रख कर उसके धुये
को पूरे घर में घुमायें।
* यदि आपके पूजा काल में कोई मेहमान आता है तो यह बहुत शुभ है। इस समय उस मेहमान को जलपान अवश्य करायें। यदि सांध्यकाल की पूजा में कोई
सुहागिन स्त्री आती है तो आपका बहुत ही सौभाग्य है। आप यह समझे कि आपके घर
माँ लक्ष्मी का प्रवेश हो चुका है।
* आप जब भी घर वापिस आयें तो कभी खाली हाथ न आयें। यदि आप बाजार
कुछ लाने की स्थिति में नहीं हैं तो रास्ते से एक कागज का टुकड़ा ही उठा लायें।
से
* आपकी साधना अर्थात् पूजाकाल में कोई बच्चा रोता है तो यह आपके लिये
शुभ नहीं है। इसके लिये आप किसी ज्ञानी व्यक्ति से सम्पर्क कर पता लगायें कि क्या
वजह है। इसका सामान्य कारण यह हो सकता है कि आपके घर में कोई नकारात्मक
शक्ति अवश्य है।
* आपके निवास में आग्नेय कोण (पूर्व व दक्षिण का कोना) में यदि गलती से
कोई पानी की व्यवस्था हो गई है तो यह वास्तु शास्त्र के अनुसार बहुत बड़ा दोष है।
इसके लिये आप उस स्थान पर 24 घण्टे एक लाल बल्ब जलता रहने दें। सांध्यकाल
में उस स्थान पर एक दीपक अवश्य रखें।
* घर में कभी नमक किसी खुले डिब्बे में न रखें।
* घर के जितने भी दरवाजे हों, उनमें समय-समय पर तेल अवश्य डालते रहना
चाहिये। उनमें से किसी भी प्रकार की कोई भी आवाज नहीं आनी चाहिये।
* घर में यदि किसी दिन कोई बच्चा सुबह उठते ही कुछ खाने को मांगे अथवा
बिना कारण के रोने लगे तो उस दिन घर के प्रत्येक सदस्य को सावधान रहने की
आवश्यकता है क्योंकि यह बात कुछ अशुभता को दर्शाती है।
* कभी भी किसी को दान दें तो उसे घर की देहरी में अन्दर न आने दें। दान
घर की देहरी के अन्दर से ही करें।
* यदि नियमित रूप से घर की प्रथम रोटी गाय को तथा अन्तिम रोटी कुत्ते को
दें तो आपके भाग्य के द्वार खुलने से कोई नहीं रोक सकता है।
* आप अपने निवास में कुछ कच्चा स्थान अवश्य रखें। यदि सम्भव हो तो यह
घर के मध्य स्थान में हो। यदि यहां तुलसी का पौधा लगा है तो फिर आपके कार्यों में
कभी रुकावट नहीं आ सकती।
* आप यदि अपने व्यस्त जीवन में गुरुवार को केले के वृक्ष पर सादा जल अर्पित
कर घी का दीपक तथा शनिवार को पीपल के वृक्ष में गुड़, दूध मिश्रित मीठा जल व
सरसों के तेल का दीपक अर्पित कर सकें तो कभी भी आर्थिक रूप से परेशान नहीं होंगे।
* आर्थिक सम्पन्नता के लिये आप नियम बना लें कि नित्य ही किसी भी पीपल
के वृक्ष में जल अवश्य दें।
आर्थिक समृद्धि के उपाय
अब मैं आपको कुछ ऐसे आर्थिक नियम व उपाय बता रहा हूँ कि जिन नियम पर
चलकर तथा उपाय कर आप विपन्नता से मुक्ति पा सकते हैं:-
* आप अपने व्यस्त जीवन में यदि श्री 'श्रीयंत्र' के सामने नियमित रूप से अथवा
प्रत्येक शुक्रवार को श्री 'श्रीसूक्त' तथा बीजयुक्त 'लक्ष्मी सूक्त' का पाठ कर सकें तो कभी
भी आर्थिक समस्या से ग्रस्त नहीं रहेंगे। इसका प्रभाव आप स्पष्ट रूप से सात शुक्रवार
के पाठ से ही देखने लगेंगे।
* यदि आप इस उपाय को वर्ष में सिर्फ दो बार अर्थात् एक बार जनवरी माह
में तथा एक बार जुलाई माह में करेंगे तो घर में माँ लक्ष्मी का स्थाई वास होगा। यदि
आप शनि प्रकोप से भी ग्रस्त हैं तो उसमें भी आपको मुक्ति मिलेगी। इसके लिये शुक्ल
पक्ष के प्रथम रविवार को मध्याह्न 12 बजे अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बैठ
जायें। एक सूखा नारियल लें। एक प्लेट में 250 ग्राम पिसी शक्कर अथवा बूरे के साथ
5 रुपये की पंचमेवा लें। नारियल में चाकू की मदद से खोपरे के नुकीले हिस्से पर इतना
बड़ा छेद करें की उसमें आपकी अंगुली प्रवेश कर जाये। फिर बूरे में पंचमेवा मिलाकर
सभी सदस्य बारी-बारी से बूरे को खोपरे में भरें। इस बीच कोई आपस में बात नहीं
करें। मानसिक रूप से 'श्रीं श्रिययै नमः' का जाप करें। खोपरा जब बूरे से भर जाये
तो घर का मुखिया खोपरे को किसी पीपल के वृक्ष के नीचे लगभग एक हाथ गड्ढा कर
दबा दे। मिट्टी भर कर गड्ढा बन्द कर दें। जो बूरा बचा है उसे गड्ढे के आसपास फैला
दें। गड्ढे के ऊपर कोई बड़ा पत्थर अवश्य रख दें जिससे कोई जानवर खोद कर खोपरा
न निकाले। अब घर वापिस आ जायें। इसकी सार्थकता जानें कि आपने विश्व के सबसे
निर्बल जीव चींटीयों के लिये कितने समय के भोजन की व्यवस्था कर दी है, तो फिर
ईश्वर आपकी प्रार्थना क्यों नहीं स्वीकार करेगा ? शनि प्रकोप से बचने के लिये नियमित
'कीड़ी नगरा सीचें' अर्थात् चींटीयों को भोजन दें। यह भी आपने किया। आपने एक ही
कार्य से तीन लाभ लिये। प्रथम, माँ लक्ष्मी के आगमन का मार्ग प्रशस्त किया। दूसरा,
शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आपने ईश्वर को भी प्रसन्न किया। जब आपसे
ईश्वर, माँ लक्ष्मी तथा शनिदेव प्रसन्न हैं तो आप स्वयं सोच सकते हैं कि आपको
क्या-क्या लाभ तथा फल प्राप्त होंगे।
* शुक्रवार की शाम को एक नया ताला खरीदें। ताला किसी भी साईज का हो
सकता है। ताला खरीदते समय यह अवश्य ध्यान रखें कि ताले को कोई अन्य आपके
सामने खोले नहीं। यह बात मैं आपको इसलिये बता रहा हूँ कि जैसे ताला बेचने वाले अधिकतर ताला देते समय चैक करने के लिये उसे खोलते-बन्द करते हैं परन्तु यह क्रिया
आप न करने दें। आप यही कहें कि हमें एक ताला चाहिये और उसे चैक न करने दें।
उस ताले को आप अपने उस कक्ष में रखें जिस कक्ष में आप सोते हैं। अगले दिन अर्थात्
शनिवार को सांध्यकाल में स्नान कर उस ताले को लेकर किसी भी मन्दिर में जायें।
प्रार्थना करने के बाद उस ताले को मन्दिर में ही छोड़ आयें। अब जब भी मन्दिर का
पुजारी उस ताले को खोलेगा तो आपकी किस्मत का ताला तथा माँ लक्ष्मी की तिजोरी
का ताला एक साथ खुल जायेगा।
* यदि आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो आपको एक बहुत ही सामान्य उपाय
बता रहा हूँ। किसी भी रात्रि में आप 3 से 5 बजे के मध्य उठें तो अपने निवास के उस
खुले स्थान में आ जायें जहां से आसमान दिखाई देता हो। पश्चिम दिशा की ओर मुख
करके अपने दोनों हाथ के पंजों को इस प्रकार मिला लें जैसे आप कुछ मांग रहे हो। फिर
आकाश की ओर देखते हुए माँ लक्ष्मी से आपनी सम्पन्नता की भीख इस प्रकार से मांगे
जैसे कोई पुत्र अपनी माँ से कुछ मांगता है। मांगते समय आप इतने भाव-विहल हो जाये
कि आपके आँसू निकल आयें। आप मन से माँ लक्ष्मी से निवेदन करें और फिर दोनों
हथेलियों को अपने मुख पर फेर लें। कुछ ही दिन में चमत्कार देखें।
* आप यदि प्रत्येक गुरुवार को किसी सुहागिन स्त्री को सुहाग सामग्री दान करें
तो भी आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। ऐसा आप लगातार पाँच गुरुवार
करें। इसमें यह आवश्यक नहीं है कि सुहाग सामग्री में बहुत कुछ हो। सुहाग सामग्री का
निर्णय आप अपनी आर्थिक सुविधानुसार कर सकते हैं।
* यदि आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं अथवा आपके कामों में अचानक कोई
रुकावट आती हो तो आप शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार से लगातार तीन गुरुवार को गरीबों
में मीठे पीले चावल दें। यह एक ऐसा उपाय है कि तीन बार करने पर अर्थात् 9 गुरुवार
को करने पर आपको इतना लाभ प्राप्त होगा कि आप फिर कभी भी इस उपाय को
बन्द नहीं करेंगे। इसमें यह आवश्यक नहीं है कि चावल बहुत ही हों। आप यदि एक
किलो चावल भी बनवायेंगे तो भी पर्याप्त है। आप यदि इस उपाय को बार-बार करने
के इच्छुक हों तो एक बार के तीन गुरुवार करने के बाद एक गुरुवार को रोक दें तथा
फिर आरम्भ कर दें।
* आजकल हर व्यक्ति यह चाहता है कि वह कभी भी आर्थिक समस्या में नहीं
आये। अब मैं आपको ऐसा उपाय बता रहा हूँ जिसे करने से आप कभी भी धन के लिये
समस्याग्रस्त नहीं रहेंगे। इसमें आप सर्वप्रथम तो अपने घर में तथा यदि कोई
व्यावसायिक प्रतिष्ठान हो तो वहां भी शाम के समय अर्थात् सूर्य डूबने से पहले
दीया-बत्ती अवश्य करें। घर व प्रतिष्ठान की सारी लाईट अवश्य जला दें तथा मन्दिर
के सामने कोई भी लक्ष्मी जी का मंत्र 11 बार मानसिक रूप से अवश्य पढ़ें।
* अब मैं आपको एक बहुत ही प्रभावशाली उपाय बता रहा हूँ। यह उपाय
लगातार 9 दिन का है हालांकि उपाय में अधिक समय नहीं लगेगा लेकिन कई लोग 9
दिन को भी बन्दिश मानते हैं, परन्तु कुछ पाने के लिये कुछ तो करना ही होता है। वैसे
भी माँ लक्ष्मी कर्मठ लोगों के घर में स्थाई वास करती हैं। आप प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष
की प्रथमा तिथि से यह उपाय आरम्भ कर सकते हैं। इसके लिये आपको कमलगट्टे की
माला की आवश्यकता होगी। प्रथमा तिथि को सांध्यकाल में किसी स्वच्छ स्थान में
पश्चिम की ओर मुख कर बैठ जायें। अपने सामने एक पट्टे पर लाल कपड़ा बिछायें।
थाली में 11 लाल गुलाब, प्रसाद तथा कुछ पैसे रख लें। कलावे अथवा मौली की बत्ती
वाला शुद्ध घी का दीपक बनाकर माँ लक्ष्मी का मानसिक स्मरण कर सर्वप्रथम लाल
गुलाब अर्पित करने के बाद दीपक तथा अगरबत्ती-धूप अर्पित करें। फिर प्रसाद अर्पित
करें। इसके बाद किसी जलते कण्डे या उपले पर थोड़ा सा कपूर रखें। कपूर के ऊपर
एक बताशा तथा बताशे पर लौंग का जोड़ा रखें। थोड़ी ही देर में सुगंध से वातावरण
शुद्ध हो जायेगा। फिर आप आँखें बन्द कर माँ लक्ष्मी का स्मरण कर धीरे-धीरे पाँच
गहरी साँस लें। फिर कमलगट्टे की माला से माँ लक्ष्मी के मंत्र की एक माला का जाप
करें। यदि आपको कोई मंत्र ज्ञात नहीं है तो आप 'श्रीं' अथवा 'श्रीं श्रिययै नमः' का जाप
कर सकते हैं। जाप के पश्चात् गुलाब उठाकर किसी शुद्ध स्थान पर रख दें। प्रसाद
बच्चों में बाँट दें। जो पैसे रखे थे, उसे आप अपने प्रयोग में ला सकते हैं। 9 दिन तक
अर्थात् नवमी तक आप यही प्रक्रिया करें। नवमी को सारे गुलाब इकट्ठे कर उसी लाल
कपड़े में बांध कर अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। अब यदि अगले माह फिर यह
प्रयोग करना चाहते हैं तो पिछले माह वाले गुलाबों को कपड़े सहित विसर्जित कर दें।
इस बार के प्रयोग के गुलाब फिर धन के स्थान पर रख दें। कुछ ही समय में आप देखेंगे
कि माँ लक्ष्मी का आपके निवास में स्थाई वास हो गया है।
* इसी प्रकार का एक प्रयोग और है। किसी माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी अथवा
चतुर्दशी को आप माँ दुर्गा की तस्वीर के सामने कुछ रुपये तथा अपने कर्म क्षेत्र की
महत्वपूर्ण वस्तु उदाहरण के लिये अध्यापक के लिये उसकी कलम (पैन) बहुत महत्वपूर्ण
होता है, इसी प्रकार आपके लिये जो महत्वपूर्ण वस्तु हो उसको भी रुपये के साथ रख
दें। फिर माँ दुर्गा को धूप अर्पित करने के साथ कुछ प्रसाद भी अर्पित कर दें। माँ दुर्गा
का कोई स्तोत्र, चालीसा अथवा कोई भी पाठ करें। पूजा के बाद माँ दुर्गा से अपनी
सम्पन्नता का निवेदन करें। रखे हुए रुपये तथा जो भी वस्तु रखी है उसके लिये प्रार्थना
करें कि "हे माँ, यह धन और कलम अथवा जो भी आपने रखा हो, मैं तेरा प्रसाद मानकर
अपने प्रयोग के लिये ले रहा हूँ। मुझे विश्वास है कि तू मेरी प्रार्थना स्वीकार कर मुझे
अनुग्रहित करेगी।" इसके बाद रुपये और वह वस्तु उठा लें। हाथ जोड़कर पूजा स्थान
से बाहर आ जायें। अर्पित प्रसाद को 9 वर्ष से कम आयु की कन्यायों को बांट दें। रुपये
और वह वस्तु माँ दुर्गा का प्रसाद मानकर अपने प्रयोग में लायें। इसके बाद आप स्वयं
चमत्कार देखेंगे। इस प्रयोग से आपकी हर पूजा माँ दुर्गा को स्वीकार होगी क्योंकि इस
प्रयोग को शास्त्रों में 'ददगति प्रतिग्रहणाति' कहते हैं। जब तक जो व्यक्ति इस प्रयोग को
नहीं करता हैं तो उसे कम से कम माँ दुर्गा की पूजा नहीं लगती है। फिर जब भी किसी
परेशानी में आप आयें तो सिर्फ वह पाठ, जो पाठ आपने प्रयोग में किया था करें। माँ से
अपनी परेशानी से मुक्ति का निवेदन करें। आप बहुत ही जल्दी उस परेशानी से मुक्ति
पा जायेंगे।
* आप घर में नियमित रूप से पूजा करते समय जो दीपक जलाते हैं, उसमें
रूई की बत्ती के स्थान पर कलावा अर्थात् मौली का प्रयोग करें क्योंकि माँ लक्ष्मी को
लाल रंग अधिक प्रिय है।
* आर्थिक वृद्धि के लिये आप सदैव शनिवार के दिन गेहूँ पिसवायें तथा गेहूँ में
एक मुट्ठी काले चने अवश्य मिला दें।
* जब भी आप रुपये गिनें तो उसमें कभी भी थूक का प्रयोग न करें। अक्सर
आपने देखा होगा कि लोग रुपये गिनने में अंगुली पर थूक लगाकर रुपये गिनते हैं। यह
माँ लक्ष्मी का अपमान होता है क्योंकि रुपये माँ लक्ष्मी का स्वरूप हैं।
* यदि आपके घर में पहली संतान के रूप में पुत्र रत्न का जन्म हुआ है तो
उसके दाँत आने के बाद पहले दाँत गिरने के समय में विशेष ध्यान रखें। जब भी उसका
दाँत गिरे तो उस दाँत को धरती पर गिरने से पहले ही हाथ में उठाकर किसी शुद्ध
स्थान पर रख दें। अब जब भी कभी गुरुपुष्य आये अर्थात् किसी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र
हो तो उस दाँत को सर्वप्रथम गंगाजल से शुद्ध करें। फिर अगरबत्ती दिखाकर चांदी की
डिब्बी में रख दें। उस डिब्बी को सदैव अपने पास अथवा धन रखने के स्थान पर रख
दें। माह में एक बार जिस नक्षत्र में बच्चे का जन्म हुआ हो उसी नक्षत्र में दाँत को
पिछली बार की तरह शुद्ध कर अगरबत्ती दिखाकर सूर्यदेव के दर्शन करवा कर पुनः
डिब्बी में रख दें। ऐसा प्रत्येक माह किया करें। आप स्वयं देखेंगे कि जिस स्थान पर
दाँत रखा है, वहां कभी धन की कमी नहीं आयेगी। यह उपाय तभी सिद्ध होता है जब
आप दाँत को जमीन पर गिरने से पहले ही हाथ में ले लेंगे।
* अक्सर मंदिर में अनेक भक्त चढ़ावे के रूप में रुपये-पैसे अपने इष्ट की ओर
उछालते हैं। आपके सौभाग्य से किसी के द्वारा मन्दिर में रुपये-पैसे चढ़ाते समय कभी
कोई सिक्का अथवा रुपया आपकी झोली में अथवा आपके ऊपर गिर जाये तो आप
बिना किसी झिझक के वह सिक्का माँ लक्ष्मी का प्रसाद मानकर अपने पास रख लें। यह
आपके लिये बहुत ही सौभाग्य की बात है। मन्दिर में माँ लक्ष्मी ने स्वयं आपको धनवान
बनाने का आरम्भ किया है।
* आपसे जब भी कोई हिजड़ा कुछ मांगने आये तो उसे यथासामर्थ्य धन दें।
उससे निवेदन करें कि वह अपने पास से अपना सिक्का अथवा रुपया आपको दे दे। वह
सिक्का आप अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। यदि वह दिन बुधवार का हो तो बहुत
ही सौभाग्य की बात है। हिजड़ों का दिया सिक्का बहुत शुभ होता है। इसमें यह अवश्य
ध्यान रखें कि वह जो भी सिक्का अथवा रुपया दे, वह आपका दिया न हो।
* किसी बुधवार के दिन यदि आपके सामने कोई हिजड़ा आ जाये तो आप उसे
अपनी सामर्थ्य से कुछ पैसा अवश्य दें चाहे वह स्वयं आपसे कुछ भी न मांगे।
* दीपावली से अट्ठारह दिन पहले कोई लोहे की चपटे आकार की चाबी लें।
उसे गंगाजल आदि से शुद्ध कर रामायण के 10-11वें पृष्ठ के मध्य रख दें। रामायण की
धूप-दीप से पूजा अर्चना कर रामायण में जो भी चौपाई आपको प्रिय हो उसका एक बार
पाठ करें, फिर रामायण बन्द कर रख दें। अगले दिन फिर यही क्रिया करनी है। बस,
इसमें आपको चाबी कुछ पृष्ठ छोड़कर अगले पृष्ठों के मध्य रखनी है तथा धूप-दीप से
वही चौपाई का पाठ करना है। ऐसा आप नित्य अट्ठारह दिन तक करें। अब अन्तिम
दिन दीपावली पर जिस पृष्ठ पर चाबी है उससे पाँच पृष्ठ पीछे से पढ़ना आरम्भ करें।
जिस पृष्ठ पर चाबी थी उस पृष्ठ तक पाठ करें। इसके बाद पूर्ण श्रद्धा से चाबी को
निकाल कर किसी लाल अथवा पीले वस्त्र में लपेट कर धन रखने के स्थान पर रख दें।
इसमें यह बात अवश्य ध्यान रखनी है कि पहले दिन जैसी पूजा आपने की है वैसी ही
पूजा नित्य हो तथा प्रत्येक दिन अगले कुछ पृष्ठ छोड़कर चाबी रखते जायें। अन्तिम दिन
की पूजा आप दीपावली पूजन के साथ ही करें।
* हिन्दू धर्म में मान्यता है कि धनतेरस पर कोई नया बर्तन खरीदा जाता है। आप
धनतेरस के दिन कोई छोटी सी चांदी की डिब्बी खरीद कर लायें। दीपावली पूजन के
समय उस डिब्बी को शुद्ध कर उसके साथ थोड़ी सी नागकेसर तथा कचनार के पत्ते लें।
यदि कचनार के पत्ते उपलब्ध न हों तो आप शहद भी ले सकते हैं। सारी सामग्री का
पूजन आप दीपावली पूजन के साथ ही करें। वह सामग्री माँ लक्ष्मी की तस्वीर के सामने
रात भर रखी रहने दें। अगले दिन प्रातः स्नान करने के बाद डिब्बी में नागकेसर व
कचनार के पत्ते अथवा शहद को लेकर डिब्बी बन्द कर दें। डिब्बी को किसी लाल
अथवा पीले वस्त्र में बांध कर धन रखने के स्थान पर रख दें। वर्ष भर माँ लक्ष्मी की
अनुकम्पा आप पर बनी रहेगी।
* धनतेरस पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी सुनार से चांदी के पत्तर को
कटवा कर "श्री" के रूप में कटवायें (यह किसी भी नाप का हो सकता है जितनी
आपकी सामर्थ्य है)। दीपावली की रात्रि में पूजन के मध्य आप इसको शुद्ध कर
एक-एक नागकेसर लेकर किसी भी वस्तु से चिपकाते जाये तथा कोई भी माँ लक्ष्मी का
मंत्र मन ही मन पाठ करते जायें। जब चांदी का "श्री" नागकेसर से पूरी तरह से ढक जाये तो उसका भी पूजन दीपावली पूजन के साथ करें। प्रातः स्नान कर "श्री" को किसी
भी लाल-पीले वस्त्र में लपेट कर धन के स्थान पर रख दें। यह यंत्र आपको जीवन भर
विपन्नता से मुक्त रखेगा।
* किसी भी शुक्लपक्ष के प्रथम शनिवार को 10 बादाम लेकर किसी भी हनुमान
मन्दिर में जायें। वहां पर बादाम रख दें। जो भी पूजा-पाठ आपको करनी है, वह करें
और वापिस आ जायें। वापिस आते समय पाँच बादाम मन्दिर में ही छोड़ आयें तथा पाँच
बादाम घर लाकर किसी भी लाल वस्त्र में बांधकर धन के स्थान पर रख दें।
* दीपावली पूजन के साथ एक लकड़ी की डिब्बी, थोड़ा सा सिन्दूर तथा 3
अभिमंत्रित गोमती चक्र का पूजन करें। प्रातः स्नान के बाद लकड़ी की डिब्बी में एक
परत सिन्दूर की बिछायें। उसके ऊपर गोमती चक्र रख कर सिन्दूर से पूरी डिब्बी भर
दें फिर डिब्बी को किसी लाल-पीले वस्त्र में लपेट कर धन के स्थान पर रख दें।
* घर में रखने के लिये सिद्ध 'श्रीयंत्र' प्राप्त करें। उसमें और अधिक माँ लक्ष्मी
की शक्तिपात के लिये आप किसी भी शुक्रवार को श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर अथवा किसी
भी माँ लक्ष्मी के मन्दिर में उस यंत्र के साथ 11 अथवा 21 श्री लक्ष्मी सहस्त्रनाम की
पुस्तकें लेकर जायें। यंत्र को माँ लक्ष्मी की मूर्ति के चरणों में रखकर उनके सामने मन्दिर
में ही बैठ कर एक बार श्री लक्ष्मी सहस्त्र नाम का पाठ करें। फिर एक पुस्तक तथा यंत्र
वापिस ले आयें। बाकी पुस्तकें वहीं छोड़ दें। यंत्र को अपने पूजा स्थान में लाल कपड़े
पर स्थान दें। कुछ ही दिनों में स्पष्टतः आपको चमत्कार दिखाई देगा।
* यदि आप आर्थिक रूप से बहुत ही समस्या ग्रस्त हैं तो आप 21 शुक्रवार को
9 वर्ष से कम आयु की पांच कन्यायों को खीर व मिश्री का प्रसाद बांटें।
* इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी दोनों समय घर में झाडू न लगायें।
* यदि किसी शुक्रवार को कोई सुहागिन स्त्री आती है तो उसका अवश्य ही
सम्मान कर जलपान करायें।
* अब मैं आपको स्थाई आर्थिक सम्पन्नता के लिये उपाय बता रहा हूँ। यदि
आपने यह प्रयोग कर लिया तो आप सदैव के लिये आर्थिक विपन्नता से मुक्ति पा
जायेंगे। आप यह प्रयोग दीपावली की रात्रि से कर सकते है। दीपावली की रात्रि में आप
एक मोती शंख अथवा दक्षिणावर्ती शंख को दीपावली पूजन के साथ ही पूजें। किसी भी
लक्ष्मी मंत्र की पाँच माला जपें। शंख को पूजास्थान में ही रख दें। अगले दिन प्रातः स्नान कर लाल आसन पर बैठकर अपने सामने शंख को रख कर उसी मंत्र का पाठ करें।प्रत्येक मंत्र के बाद एक साबुत चावल का दाना शंख में डालें। इस प्रकार आप 108 बार मंत्र पाठ कर इतने ही चावल के दानें शंख में डालें। इस प्रकार आप प्रत्येक दिन मंत्र पाठ करें। यह आपको तब तक करना है कि जब तक शंख चावलों से भर नहीं जाये।
जिस दिन शंख भर जाये, उस दिन शाम को एक सुहागिन, पाँच 9 वर्ष से कम की
कन्यायें तथा एक ब्राह्मण को भोजन करा कर दक्षिणा देकर विदा करें तथा शंख को
किसी लाल वस्त्र में बांध कर अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। जिस दिन आप यह
प्रयोग समाप्त करें, उससे अगले दिन से लगातार 40 दिन तक धूप अवश्य दिखायें। इसके
बाद आप शंख को भूल जायें। आपके इस प्रयोग से माँ लक्ष्मी का आपके यहां स्थाई वास
होगा। इस प्रयोग की चर्चा किसी से भी नहीं करनी है तथा इस प्रयोग में आप जिन
चावलों का प्रयोग करें वह पूर्णतः साबुत होने चहिये अर्थात् अखण्डित हाँ।
* आप जब भी बैंक अथवा किसी अन्य स्थान पर धन जमा कराये तो उस समय
मन ही मन लक्ष्मी जी का कोई मंत्र अवश्य जपना चहिये। इससे आपको धन जमा कराने
का अधिक अवसर प्राप्त होगा।
.
* आप दीपावली की रात्रि में सफेद रंग के 21 हकीक पत्थर लें। इन्हें पंच तत्व
से शुद्ध करने के बाद दीपावली पूजन के साथ पहले पूजें। उसके बाद 11 माला “ॐ
श्रीं श्रिययै नमः" का जाप करें। अगले दिन आप उन सभी हकीक को एक लाल रेशमी
वस्त्र में बांधकर अपने व्यवसाय स्थल में धन रखने के स्थान पर रख दें। इनके प्रभाव
से आपके व्यापार में दिनोंदिन अधिक उन्नति होगी।
* आर्थिक स्थिरता के लिये दीपावली की रात्रि में 21 हकीक अपनी तिजोरी
अथवा धन रखने के स्थान से उसार कर अपने घर के मध्य स्थान में गाड़ दें। कुछ ही
समय में आप घर की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन देखेंगे।
* यदि आप चाहते हैं कि आपके पास सदैव धन रहे तथा आप जिस भी क्षेत्र में
हाथ डालें, वहां आपको सफलता प्राप्त हो तो आप दीपावली की रात्रि में एक असली
स्फिटिक की माला से "ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं" मंत्र का 11 माला जाप करें। इस प्रकार
दीपावली की रात्रि से लगातार 40 दिन तक मंत्र जाप करें। 40वें दिन उस माला को
स्वयं धारण कर लें। उस दिन 9 वर्ष से कम आयु की कन्या को भोजन करायें व दक्षिणा
देकर चरण स्पर्श करें। यह ध्यान रखना है कि जब तक मंत्र पूर्ण न हो, तब तक माला
पूजा स्थान पर ही रहेगी। इस उपाय से माँ लक्ष्मी की कृपा से आप पर कभी धन की
कमी नहीं रहेगी।
* कोई भी व्यक्ति कभी दुर्भाग्यशाली नहीं होता है। सारा खेल समय का है। फिर
भी यदि आपके मन में यह बात घर कर गई है कि आप दुर्भाग्यशाली हैं तो आप
दीपावली की रात्रि में अपने घर में पारद की माँ लक्ष्मी की मूर्ति को स्थान दें तथा
दीपावली की रात्रि से लेकर लगातार 40 दिन तक 11 माला नित्य “ॐ ऐं ऐं श्रीं श्रीं ह्रीं
ह्रीं पारदेश्वरी सिद्धि ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं ऐं ऐं ॐ" का जाप करें। 40वें दिन किसी सुहागिन
को भोजन करायें। इससे पहले आप किसी पाटे पर लाल रेशमी वस्त्र बिछा कर उस
पर हल्दी से रंगे पीले चावलों से "स्वास्तिक" बनायें। स्वास्तिक के ऊपर तांबे की प्लेट
पर हल्दी से ही "श्रीं" लिखकर गुलाब पुष्प की पंखुड़ियों पर पारदेश्वरी माँ लक्ष्म

Share:

माँ धूमावती पर चिंतन।।

माँ धूमावती पर चिंतन।।



I. धुआँ रहित अग्नि।
विधवा की बात होती है, उस स्त्री की जो उस स्थान पर विचरण करती है जहाँ संसार राख में तब्दील हो चुका है।
 परन्तु विधवा क्या है, यदि वह स्वरूप न हो जो उपस्थिति के चले जाने के बाद शेष रह जाता है? 
माँ धूमावती केवल वह देवी नहीं हैं जिन्होंने अपने पति को खोया है, वे वह हानि हैं जो समस्त पूर्णता के पतन के बाद शेष रह जाती है। वे श्वास छोड़ने के बाद का शाश्वत क्षण हैं, अगली साँस लेने से पहले का। 
उनका धुआँ वह नहीं है जो अंधकार को ढँक देता है, बल्कि वह है जो जलने के बाद उठता है, जब माया का ईंधन समाप्त हो जाता है। उनसे मिलना प्रत्येक संतुष्टि के बाद की स्थिति में खड़े होने के समान है, उस मूलभूत शून्यता का अनुभव करना है जो समस्त प्राप्ति के मूल में निहित है।
II. वह भूख जो भूख को भस्म कर देती है। 

उनका गला सूखा है, उनकी भूख अतृप्त है। फिर भी यह संसार की वस्तुओं की भूख नहीं है। यह स्वयं शून्य की भूख है, समस्त प्रकट रूपों को अप्रकट क्षमता में वापस लाने की एक ब्रह्मांडीय भूख है। 
वह स्वयं को तृप्त करने के लिए उपभोग नहीं करती (क्योंकि वह शाश्वत रूप से खाली है), बल्कि यह प्रदर्शित करने के लिए कि सभी उपभोग अंततः शून्यता के लिए एक दावत है। उसकी शिक्षाएँ तब शुरू होती हैं जब प्रेम, अर्थ और सफलता के लिए हमारी व्यक्तिगत भूख हमारे मुँह में राख बन जाती है। 
तब, हम उसकी सच्ची भूख का स्वाद चखते हैं, भूख से मुक्ति की उदात्त, भयावह भूख का।

III. कौवों का रथ और अनपढ़। 

वह कौवों द्वारा खींचे गए रथ पर सवार होती है, जो मृत प्राणियों का भोज करते हैं, मध्यवर्ती स्थानों के मार्गदर्शक हैं।
 उसका वाहन गौरवशाली विजय का नहीं, बल्कि ज्ञान की खोज का है। यह मृत निश्चितताओं की हड्डियों को साफ कर देता है। उसके रथ में बैठना आध्यात्मिक प्रगति के मानचित्रित मार्गों से दूर, उस निर्जन वन में ले जाया जाना है जहाँ संकेत विफल हो जाते हैं और मील के पत्थर मिट जाते हैं। 
उसका क्षेत्र अनपढ़ क्षेत्र है, आध्यात्मिक अज्ञात भूमि जहाँ किसी को एक अलग तारे, समर्पण के स्थिर काले बिंदु के सहारे रास्ता खोजना पड़ता है।
IV. शुभ अशुभता

लोग उसे अशुभ कहते हैं, क्योंकि वह दरिद्रता के वस्त्र धारण करती है, खंडहरों में निवास करती है, और उसके उपहार काँटेदार हैं। लेकिन उसकी अशुभता ही आसक्तिपूर्ण स्वार्थ की दृष्टि से देखी गई सर्वोच्च शुभता है।
 वह महान विघटनकारी है। उसकी "दरिद्रता" ही असीम की परम सरलता है। उसके "खंडहर" अहंकार के गढ़ के पतन के बाद पहचान की संरचनाएं हैं। उसका वरदान प्राप्त करने का अर्थ है उन सभी चीजों से वंचित हो जाना जिन्हें हम आवश्यक मानते थे, और उस निर्धनता में ऐसी पूर्ण स्वतंत्रता पाना जिसे धन की किसी भी अवधारणा में समाहित नहीं किया जा सकता।
V. सूप का यंत्र। 

इस पर विचार करें, सूप अनाज या भूसे का निर्माण नहीं करता। यह केवल वह गति प्रदान करता है जिसके द्वारा गुरुत्वाकर्षण और वायु की बुद्धि से वे अलग हो जाते हैं। 
माँ धूमावती वही ब्रह्मांडीय गति हैं। वे स्वयं चेतना की महान छनाई हैं। उनके बवंडर में, जो कुछ भी अनावश्यक है, हमारे आडंबर, हमारे आध्यात्मिक सहारे, हमारी प्रिय कथाएँ, सब उड़ जाते हैं। जो शेष बचता है वह एक बेहतर आत्मा का "शुद्ध अनाज" नहीं है, बल्कि अस्तित्व की वह नंगी जमीन है जिस पर वह अनाज भी गिरता है।

VI. समाप्ति का सौंदर्य।।

उनका सौंदर्य कहाँ है? खिलने में नहीं, बल्कि गिरे हुए पत्ते की सुरुचिपूर्ण सादगी में, जो मिट्टी में मिल जाता है। 
गीत में नहीं, बल्कि स्वर समाप्त होने के बाद गूंजती मौन में।
 उनका सौंदर्य तारों से रहित रात्रि आकाश का भयानक, मुक्तिदायक सौंदर्य है, यह उस अनंतता को प्रकट करता है जिससे हम भयभीत भी होते हैं और जिसकी हम एक साथ कामना भी करते हैं। 
परम सत्य की यही सुंदरता है कि सभी रचना से पहले और बाद में विघटन होता है। उनमें विघटन क्षय के रूप में नहीं, बल्कि आदिम, सृजनात्मक शून्य में वापसी के रूप में प्रकट होता है।
माँ धूमावती की पूजा करना भोर से पहले आने वाली पवित्र निराशा को आमंत्रित करना है।
यह देखने के लिए नहीं, बल्कि उस अंधकार का सम्मान करने के लिए दीपक जलाना है जो समस्त प्रकाश को निगल सकता है। 
वह कोई सांत्वना नहीं देतीं, केवल असीम, अनसुलझी वास्तविकता का अनुभव कराती हैं। उनके लोक में आत्मा अमृत की खोज छोड़ देती है और सूखे कुएँ से पानी पीना सीख जाती है, और पाती है कि शून्यता का स्वाद ही मुक्ति का स्वाद है।
जय माँ धूमावती।
Share:

गुरु गोरखनाथ जी का धन प्राप्ति के लिए शाबर मंत्र

गुरु गोरखनाथ जी का धन प्राप्ति के लिए शाबर मंत्र

जन्म जन्मों के दरिद्रता मिटाने वाला शक्तिशाली प्रयोग


आज हम एक ऐसे मंत्र प्रयोग की बात करने जा रहे हैं, जिसे उस परिस्थिति में जप करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है, जब आप जीवन में चारों ओर से निराश हो चुके हों, आर्थिक संकट से पूरी तरह त्रस्त हों, और आपको कहीं से उधार धन भी न मिल रहा हो।
धन संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए यह मंत्र अत्यंत प्रभावशाली है। परंतु इस मंत्र का प्रयोग तभी करना चाहिए, जब वास्तव में अत्यधिक आवश्यकता बन जाए, अथवा जब जीवन में आए दिन लगातार कोई न कोई समस्या बनी रहती हो, विशेष रूप से धन को लेकर।
जब स्थिति यह हो जाए कि एक-एक रुपये के लिए मोहताज होना पड़े, छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी दूसरों की ओर देखना पड़े, दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़े—ऐसी परिस्थिति में यह मंत्र अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध होता है।
यदि इस मंत्र का जप पुष्य नक्षत्र के समय किया जाए, तो इसके अत्यंत विशिष्ट और शीघ्र प्रभाव देखने को मिलते हैं। और यदि इस मंत्र का नित्य जप किया जाए, तो जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। इतना प्रभावशाली यह मंत्र प्रयोग है।
इसमें केवल एक माला का ही जप करना होता है, और उसी से समस्याओं का समाधान प्रारंभ हो जाता है। जीवन में समस्या से बाहर निकलने का मार्ग बन जाता है। कोई न कोई ऐसा व्यक्ति अवश्य मिलता है, जिसके माध्यम से आर्थिक उन्नति की दिशा में प्रगति होने लगती है।
कहने का तात्पर्य यह है कि किसी भी प्रकार से—येना केना प्रकारेण—यदि आप आर्थिक रूप से परेशान हैं, चाहे कर्ज की स्थिति बन गई हो, या व्यापार में नुकसान चल रहा हो, जिसके कारण आप आर्थिक संकट में फंसे हुए हों, तो इस मंत्र का विधान एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।
लगभग प्रत्येक जातक को जीवन में एक बार इस विधान को अवश्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में विपत्तियों का सामना न करना पड़े।
इसी कारण आज हम इस मंत्र प्रयोग की विस्तृत चर्चा कर रहे हैं।
पुष्य नक्षत्र और शुभ योग
जैसा कि बताया गया है, इस मंत्र का जप पुष्य नक्षत्र में किया जाता है।
मकर संक्रांति के अगले दिन, बुधवार को भद्रा तिथि में पुष्य नक्षत्र का आरंभ हो रहा है।
बुधवार के दिन भद्रा का होना सिद्धि योग बनाता है। साथ ही बुधवार धन प्राप्ति, लक्ष्मी कृपा, बुध और शुक्र से संबंधित कार्यों के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है।
वैसे तो पुष्य नक्षत्र गुरु पुष्य और रवि पुष्य के रूप में भी अत्यंत श्रेष्ठ होता है, परंतु जब धन की कामना हो और उसमें बुधवार अथवा शुक्रवार का संयोग बन जाए, तो यह योग और भी अधिक फलदायी हो जाता है।
ऐसे में भद्रा तिथि, मकर संक्रांति का प्रथम चरण और पुष्य नक्षत्र—तीनों का एक साथ होना अत्यंत शुभ और श्रेष्ठ फल प्रदान करने वाला योग बन गया है।
हालाँकि यह आवश्यक नहीं है कि आप केवल इसी दिन करें। जब भी पुष्य नक्षत्र आए, उस दिन भी इस मंत्र का विधान किया जा सकता है।
साधना का समय
संध्या काल अथवा रात्रि काल
यदि किसी दिन पुष्य नक्षत्र प्रातःकाल हो, तो प्रातः भी कर सकते हैं
आवश्यक सामग्री
सामान्य पूजन सामग्री
कमलगट्टे की प्राण-प्रतिष्ठित माला
यदि उपलब्ध न हो, तो स्फटिक की माला का प्रयोग कर सकते हैं
भोग सामग्री
खीर (श्रेष्ठ)
अथवा गुड़ की शक्कर में थोड़ा सा घी मिलाकर
दीपक
तिल तेल या गाय के देसी घी का
थोड़ी सी अग्नि व्यवस्था (हवन अग्नि), जिसमें घी का धुआँ चलता रहे
विधान विधि
उत्तर या पश्चिम मुख होकर बैठें।
अपने सामने चौकी या पट्टे पर लाल, पीला अथवा गेरुए रंग का वस्त्र बिछाएँ।
उस पर नवनाथ या गुरु गोरखनाथ जी का चित्र स्थापित करें।
दीपक प्रज्वलित करें और अग्नि प्रज्वलित रखें।
सबसे पहले शुद्धि आचमन करें।
दाहिने हाथ में जल लेकर स्वयं पर, सामग्री पर और स्थान पर छिड़काव करें।
संकल्प विधि
दाहिने हाथ में अक्षत और पुष्प लें।
अपना नाम
गोत्र
तिथि, वार, नक्षत्र
और अपनी आर्थिक समस्या व कामना
स्पष्ट शब्दों में बोलें।
संकल्प के अक्षत-पुष्प को दीपक के सामने या थाली में छोड़ दें।
पूजन क्रम
गणपति पूजन
गुरु पूजन
कुलदेव
पितृदेव
स्थान देव
शिव-शक्ति
नवनाथ / गुरु गोरखनाथ
भैरव जी
सभी का सामान्य पंचोपचार पूजन करें।
जप क्रम
गणपति मंत्र – 11 बार
गुरु मंत्र – 11 बार
साबर सिद्धि मंत्र – 11 बार
मुख्य मंत्र (एक माला जप)
मंत्र को पहले कंठस्थ कर लें, फिर जप आरंभ करें।
समापन विधि
आरती करें
अग्नि में 5 बार भोग अर्पित करें
जल से आचमन व अग्नि शांति करें
क्षमा प्रार्थना करें
आसन के नीचे रखा जल मस्तक पर लगाएँ
अनुष्ठान अवधि
न्यूनतम: 11 या 21 दिन
पूर्ण साधना: 41 दिन
41 दिन करने पर जीवन में दोबारा आर्थिक संकट नहीं आता।
गुरु गोरखनाथ जी की महामाई की विशेष कृपा आप सभी पर बनी रहे—यही कामना है।

आगम या स्रोत ग्रन्थ,    नियति का विधान: भीष्म पितामह के अनजाने पाप का फल,    किन अवस्थाओं से गुजर कर हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं ?,   सूतक/पातक विचार  जीवन की नकारात्मकता को जड़ से मिटाएं: माचिस और नमक का दिव्य प्रयोग!   जानिए हनुमान जी के 9 चमत्कारी मंत्र

Share:

उद्धव और भगवान श्री कृष्ण संवाद।।

उद्धव और भगवान श्री कृष्ण संवाद।।



एक बार भगवान श्री कृष्ण के परम मित्र उद्धव ने भगवान कृष्ण से पूछा: "आप द्रोपदी चीरहरण के समय चुप क्यों रहे?" 
उद्धव और श्री कृष्ण जी का यह संवाद हम सभी के जीवन के लिए एक बड़ा सबक है।

उद्धव का प्रश्न:
"हे कृष्ण! आप तो अंतर्यामी हैं। आपने कहा कि सच्चा मित्र वही है जो बिना मांगे मदद करे। फिर आप पांडवों के संकट के समय चुप क्यों रहे?
आपने युधिष्ठिर को जुआ खेलने से क्यों नहीं रोका?
आपने पासे को धर्मराज के पक्ष में क्यों नहीं पलटा?
जब द्रोपदी को भरी सभा में घसीटा गया, तब भी आप नहीं आए।
आप तब आए जब दुशासन उनका चीर हरण करने लगा। इतनी देरी क्यों? क्या यही सच्ची मित्रता है?"

भगवान कृष्ण का उत्तर (कर्म और विवेक का सिद्धांत):
भगवान मुस्कुराए और बोले, "उद्धव, विजय उसी की होती है जो विवेक से काम लेता है। दुर्योधन के पास विवेक था, उसने शकुनि को अपनी ओर से खेलने दिया। धर्मराज युधिष्ठिर भी विवेक से काम लेकर मुझे अपनी ओर से खेलने को कह सकते थे। सोचो, अगर शकुनि और मैं खेलते तो कौन जीतता?"

भगवान को 'बाँध' दिया गया:
"धर्मराज ने मुझसे प्रार्थना की थी कि मैं तब तक सभाकक्ष में न आऊँ, जब तक कि मुझे बुलाया न जाए। वे मुझसे छुपकर जुआ खेलना चाहते थे। मैं उनकी प्रार्थना से बंधा हुआ बाहर प्रतीक्षा कर रहा था। जब वे हारते गए, तो उन्होंने मुझे नहीं, बल्कि भाग्य को कोसा।"

द्रोपदी की पुकार:
"जब दुशासन द्रोपदी को सभा में लाया, तब तक उसने मुझे नहीं पुकारा। जब उसकी स्वयं पर से निर्भरता टूटी और उसने 'हरि, हरि, अभयम कृष्णा' कहकर मुझे पुकारा, मैं उसी क्षण वहां पहुँच गया। बताओ उद्धव, मेरी गलती कहाँ थी?"

साक्षी भाव:
उद्धव ने फिर पूछा, "क्या आप तभी आएंगे जब बुलाया जाएगा? क्या आप स्वतः मदद नहीं करेंगे?"
कृष्ण बोले, "उद्धव, सृष्टि कर्मफल के सिद्धांत पर चलती है। मैं हस्तक्षेप नहीं करता, मैं केवल 'साक्षी' हूँ। मैं हर क्षण तुम्हारे साथ रहकर सब देखता हूँ। यही मेरा धर्म है।"

उद्धव का कटाक्ष और अंतिम सत्य:
उद्धव बोले, "वाह! तो हम पाप करते रहें और आप बस देखते रहेंगे?"

भगवान ने अंतिम सत्य कहा: 
"उद्धव, जब तुम यह अनुभव कर लोगे कि मैं हर क्षण तुम्हारे साथ हूँ और तुम्हें देख रहा हूँ, तो क्या तुम पाप कर सकोगे? 
तुम पाप तभी करते हो जब मुझे भूल जाते हो और सोचते हो कि कोई नहीं देख रहा। युधिष्ठिर की भी यही भूल थी।"

निष्कर्ष:
उद्धव जी अभिभूत हो गए। यह संवाद हमें सिखाता है कि पाप हम तभी करते हैं जब भगवान को भूल जाते हैं। अगर हम हर पल उनकी उपस्थिति महसूस करें, तो हमारा जीवन पापमुक्त और दिव्य हो जाएगा।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
Share:

माँ दुर्गा सुरक्षा कवच

माँ दुर्गा सुरक्षा कवच



ॐ नमो भगवत्यै दुर्गायै नमः॥

शिरः पातु चामुण्डा,
नेत्रे रक्षतु शैलजा।
कर्णौ पातु विशालाक्षी,
नासिकां मे महेश्वरी॥

मुखं पातु महाकाली,
जिह्वां पातु सरस्वती।
कण्ठं पातु वराही,
हृदयं पातु अम्बिका॥

भुजौ पातु कौमारी,
करौ पातु चण्डिका।
उदरं पातु नारायणी,
कटिं पातु महेश्वरी॥

ऊरू पातु महालक्ष्मी,
जानुनी पातु भैरवी।
जंघे पातु महाकाली,
पादौ पातु जगदम्बा॥

सर्वाङ्गं सर्वदा पातु,
दुर्गा देवी दयामयी।
सर्वभय-विनाशाय,
सर्वरोग-निवारिणी॥

यः पठेत् नित्यं भक्त्या,
कवचं दुर्गा देवताम्।
न तस्य भयमाप्नोति,
सर्वसिद्धिं लभेत् नरः॥

ॐ दुं दुर्गायै नमः॥

🔸 पाठ विधि (संक्षेप):
 • प्रातः या संध्या में, लाल आसन पर बैठकर
 • 1 या 3 बार पाठ करें
 • अंत में माँ दुर्गा से रक्षा की प्रार्थना करें
Share:

कुबेराष्टोत्तरशतनामावलि

कुबेराष्टोत्तरशतनामावलि



ॐ श्रीं ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः ।
ॐ यक्षराजाय विद्महे अलकाधीशाय धीमहि ।तन्नः कुबेरः प्रचोदयात् ।
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यादि
समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा ।

श्रीसुवर्णवृष्टिं कुरु मे गृहे श्रीकुबेर ।महालक्ष्मी हरिप्रिया पद्मायै नमः ।
राजाधिराजाय प्रसह्य साहिने नमो वयं वैश्रवणाय कुर्महे ।
समेकामान् कामकामाय मह्यं कामेश्वरो वैश्रवणो ददातु ।
कुबेराज वैश्रवणाय महाराजाय नमः ।

~ध्यानम्~

मनुजबाह्यविमानवरस्तुतं गरुडरत्ननिभं निधिनायकम् ।
शिवसखं मुकुटादिविभूषितं वररुचिं तमहमुपास्महे सदा ॥
अगस्त्य देवदेवेश मर्त्यलोकहितेच्छया ।
पूजयामि विधानेन प्रसन्नसुमुखो भव ॥

अथ कुबेराष्टोत्तरशतनामावलिः ॥

ॐ कुबेराय नमः ।
ॐ धनदाय नमः ।
ॐ श्रीमते नमः ।
ॐ यक्षेशाय नमः ।
ॐ गुह्यकेश्वराय नमः ।
ॐ निधीशाय नमः ।
ॐ शङ्करसखाय नमः ।
ॐ महालक्ष्मीनिवासभुवे नमः ।
ॐ महापद्मनिधीशाय नमः ।
ॐ पूर्णाय नमः । १०

ॐ पद्मनिधीश्वराय नमः ।
ॐ शङ्खाख्यनिधिनाथाय नमः ।
ॐ मकराख्यनिधिप्रियाय नमः ।
ॐ सुकच्छपाख्यनिधीशाय नमः ।
ॐ मुकुन्दनिधिनायकाय नमः ।
ॐ कुन्दाख्यनिधिनाथाय नमः ।
ॐ नीलनित्याधिपाय नमः ।
ॐ महते नमः ।
ॐ वरनिधिदीपाय नमः ।
ॐ पूज्याय नमः । २०

ॐ लक्ष्मीसाम्राज्यदायकाय नमः ।
ॐ इलपिलापत्याय नमः ।
ॐ कोशाधीशाय नमः ।
ॐ कुलोचिताय नमः ।
ॐ अश्वारूढाय नमः ।
ॐ विश्ववन्द्याय नमः ।
ॐ विशेषज्ञाय नमः ।
ॐ विशारदाय नमः ।
ॐ नलकूबरनाथाय नमः ।
ॐ मणिग्रीवपित्रे नमः । ३०

ॐ गूढमन्त्राय नमः ।
ॐ वैश्रवणाय नमः ।
ॐ चित्रलेखामनःप्रियाय नमः ।
ॐ एकपिनाकाय नमः ।
ॐ अलकाधीशाय नमः ।
ॐ पौलस्त्याय नमः ।
ॐ नरवाहनाय नमः ।
ॐ कैलासशैलनिलयाय नमः ।
ॐ राज्यदाय नमः ।
ॐ रावणाग्रजाय नमः । ४०

ॐ चित्रचैत्ररथाय नमः ।
ॐ उद्यानविहाराय नमः ।
ॐ विहारसुकुतूहलाय नमः ।
ॐ महोत्सहाय नमः ।
ॐ महाप्राज्ञाय नमः ।
ॐ सदापुष्पकवाहनाय नमः ।
ॐ सार्वभौमाय नमः ।
ॐ अङ्गनाथाय नमः ।
ॐ सोमाय नमः ।
ॐ सौम्यादिकेश्वराय नमः । ५०

ॐ पुण्यात्मने नमः ।
ॐ पुरुहुतश्रियै नमः ।
ॐ सर्वपुण्यजनेश्वराय नमः ।
ॐ नित्यकीर्तये नमः ।
ॐ निधिवेत्रे नमः ।
ॐ लङ्काप्राक्तननायकाय नमः ।
ॐ यक्षिणीवृताय नमः ।
ॐ यक्षाय नमः ।
ॐ परमशान्तात्मने नमः ।
ॐ यक्षराजे नमः । ६०

ॐ यक्षिणीहृदयाय नमः ।
ॐ किन्नरेश्वराय नमः ।
ॐ किम्पुरुषनाथाय नमः ।
ॐ खड्गायुधाय नमः ।
ॐ वशिने नमः ।
ॐ ईशानदक्षपार्श्वस्थाय नमः ।
ॐ वायुवामसमाश्रयाय नमः ।
ॐ धर्ममार्गनिरताय नमः ।
ॐ धर्मसम्मुखसंस्थिताय नमः ।
ॐ नित्येश्वराय नमः । ७०

ॐ धनाध्यक्षाय नमः ।
ॐ अष्टलक्ष्म्याश्रितालयाय नमः ।
ॐ मनुष्यधर्मिणे नमः ।
ॐ सुकृतिने नमः ।
ॐ कोषलक्ष्मीसमाश्रिताय नमः ।
ॐ धनलक्ष्मीनित्यवासाय नमः ।
ॐ धान्यलक्ष्मीनिवासभुवे नमः ।
ॐ अष्टलक्ष्मीसदावासाय नमः ।
ॐ गजलक्ष्मीस्थिरालयाय नमः ।
ॐ राज्यलक्ष्मीजन्मगेहाय नमः । ८०

ॐ धैर्यलक्ष्मीकृपाश्रयाय नमः ।
ॐ अखण्डैश्वर्यसंयुक्ताय नमः ।
ॐ नित्यानन्दाय नमः ।
ॐ सुखाश्रयाय नमः ।
ॐ नित्यतृप्ताय नमः ।
ॐ निराशाय नमः ।
ॐ निरुपद्रवाय नमः ।
ॐ नित्यकामाय नमः ।
ॐ निराकाङ्क्षाय नमः ।
ॐ निरूपाधिकवासभुवे नमः । ९०

ॐ शान्ताय नमः ।
ॐ सर्वगुणोपेताय नमः ।
ॐ सर्वज्ञाय नमः ।
ॐ सर्वसम्मताय नमः ।
ॐ सर्वाणिकरुणापात्राय नमः ।
ॐ सदानन्दकृपालयाय नमः ।
ॐ गन्धर्वकुलसंसेव्याय नमः ।
ॐ सौगन्धिककुसुमप्रियाय नमः ।
ॐ स्वर्णनगरीवासाय नमः ।
ॐ निधिपीठसमाश्रयाय नमः । १००

ॐ महामेरूत्तरस्थाय नमः ।
ॐ महर्षिगणसंस्तुताय नमः ।
ॐ तुष्टाय नमः ।
ॐ शूर्पणखाज्येष्ठाय नमः ।
ॐ शिवपूजारताय नमः ।
ॐ अनघाय नमः ।
ॐ राजयोगसमायुक्ताय नमः ।
ॐ राजशेखरपूज्याय नमः ।
ॐ राजराजाय नमः । १०९।
Share:

अनुष्ठान का कारण: हम हनुमान जी को पान के पत्ते और तेल क्यों अर्पित करते हैं?

अनुष्ठान का कारण: हम हनुमान जी को पान के पत्ते और तेल क्यों अर्पित करते हैं?



जब हम सूर्य के प्रकाश की तरह चमकते तेल और सुबह की ओस से भीगी पान की माला लेकर हनुमान जी की वेदी पर पहुंचते हैं, तो हम केवल परंपरा का पालन नहीं कर रहे होते। हम पवित्र इतिहास के घावों को छूते हुए दिव्य अंतरंगता का पुनरावलोकन कर रहे होते हैं।

वह तेल जो अर्पित करते हैं, साधारण नहीं है। यह राम के हाथों की स्मृति है।
जब हनुमान जी, जिन्होंने युद्ध के भयंकर दौर में भगवान राम को अपने कंधों पर उठाया था, रावण के बाण राम पर नहीं, बल्कि उनकी रक्षा करने वाली उनकी समर्पित पीठ पर लगे थे। युद्ध शांत होने पर, ब्रह्मांड के स्वामी राम ने सबसे पहले अपनी महिमा की चिंता नहीं की। वे घुटने टेककर बैठ गए। उन्होंने अपने दिव्य हाथों से हनुमान जी के घावों पर मरहम लगाया। वह तेल उस दिन पवित्र हो गया, न केवल अपने पदार्थ के कारण, बल्कि इसलिए कि उसमें ईश्वर का स्पर्श था, जिसने उस व्यक्ति को चंगा किया जो केवल उनकी सेवा में समर्पित था।
अब हम जो भी तेल अर्पित करते हैं, उसकी हर बूँद फुसफुसाती है: “हे मारुति, आपने हमें सिखाया है कि सर्वोच्च शक्ति समर्पण में निहित है। कि प्रेम की सेवा में बलिष्ठतम व्यक्ति भी घाव सह सकते हैं। यह तेल मात्र एक भेंट न हो, बल्कि इस बात का स्मरण हो कि स्वयं ईश्वर अपने नाम पर सहे गए घावों की देखभाल करते हैं।”
और पान के पत्ते? आह, इन्हें मात्र पत्ते न समझें, बल्कि सीता की आशीर्वाद वर्षा समझें।

जब युद्ध की धूल छँट गई और लंका का दुःख सुबह में बदल रहा था, तब माता सीता ने हनुमान को पान के बाग में देखा। जब उन्होंने प्रणाम किया, तो इस वीर, जिसने उनके लिए पर्वत और सागरों को पार कर दिया था, सीता ने रत्नों या दुर्लभ फूलों की खोज नहीं की। उन्होंने अपने चरणों में पड़े पन्ना जैसे हरे पत्तों को तोड़ा और आशीर्वाद की वर्षा के रूप में उनके सिर पर बरसा दिया। प्रत्येक पत्ता मातृत्व की कृपा का पात्र बन गया, उनकी असीम कृतज्ञता का जीवंत प्रतीक।
शाश्वत कथाओं की माला।।
आज जब हम प्रत्येक पत्ते को पिरोते हैं, तो हम इन शाश्वत क्षणों को एक साथ पिरोते हैं। सुपारी के एक टुकड़े के चारों ओर लिपटे प्रत्येक पत्ते में, हम उसी चकाचौंध कर देने वाले सत्य के एक अलग पहलू को संजोए रखते हैं:
तेल—राम की करुणापूर्ण चिकित्सा।
माला—सीता माता का कृतज्ञतापूर्ण आशीर्वाद।
अर्पण—हमारे हृदय की वह अभिव्यक्ति जो शब्दों में नहीं हो सकती।
गहन आह्वान।।
इसलिए जब उस जीवंत मूर्ति के सामने खड़े हों, एक हाथ में तेल का दीप और दूसरे में माला लिए, तो यह जान लें:
आप राम हैं, अपने सबसे निष्ठावान मित्र की देखभाल कर रहे हैं।
आप माता सीता हैं, अपने सबसे बड़े रक्षक को आशीर्वाद दे रही हैं।
आप माली हैं, प्रेम से पवित्र हुए सबसे सरल उपहार को अर्पित कर रहे हैं।
आप भक्त हैं, इन सभी कथाओं को एक ही पूजा में पिरो रहे हैं।
“हे हनुमान, घावों को सहने वाले और हरे रत्नों को धारण करने वाले, इस तेल को स्वीकार करें। यह इस संसार में निस्वार्थ सेवा करने वालों के हर अनदेखे घाव को शांत करे। इस पत्तों की माला को स्वीकार करें। प्रत्येक पत्ता हमारी कृतज्ञता की पंखुड़ी हो, आपकी कृपा की ढाल हो, और माता सीता के प्रेममय स्पर्श की प्रतिध्वनि हो।”
हे प्रभु, जो पर्वतों को उठाने में समर्थ और अपने प्रभु से उपचार पाने में समर्थ हैं, हमें यह परिपूर्ण संतुलन सिखाइए। हमारी सेवा प्रखर हो, हमारा प्रेम कोमल हो, और हमारी भेंटें, चाहे कितनी भी विनम्र क्यों न हों, शाश्वतता का सार धारण करें।
हनुमान से शिक्षाएँ: आध्यात्मिक साधक के लिए मार्गदर्शक।।
महान हनुमान, एक भक्त, योद्धा और ऋषि, भक्ति, ज्ञान और शक्ति के परिपूर्ण संश्लेषण का प्रतीक हैं। सच्चे साधक के लिए, उनका जीवन दिव्य अनुभूति का एक रहस्यमय मार्ग है। उनकी कथा में छिपे कुछ गहन पाठ इस प्रकार हैं:
1. समर्पण ही सर्वोच्च शक्ति है।
राम के प्रति हनुमान की अटूट भक्ति अहंकार के विलीन होने का प्रतीक है। सच्ची शक्ति व्यक्तिगत बल से नहीं, बल्कि ईश्वर की इच्छा के प्रति पूर्ण समर्पण से उत्पन्न होती है। साधक को यह सीखना चाहिए कि विनम्रता ही पारलौकिकता का द्वार है।
2. आंतरिक छलांग (सागर पार करना)।
हनुमान का लंका पर छलांग लगाना, साधक की माया के अशांत सागर को पार करने की यात्रा का प्रतीक है। श्रद्धा और राम नाम वे पंख हैं जो सांसारिक मोह से परे ले जाकर सत्य के क्षेत्र में पहुंचाते हैं।
3. गुप्त गुरु (सूर्य और सिद्धों से मुलाकात)।
हनुमान को सूर्य (सूर्य देव), ब्रह्मांड के प्रकाशदाता, ने दीक्षा दी थी। यह दर्शाता है कि गुरु अनेक रूपों में प्रकट होते हैं, कभी-कभी स्वयं जीवन के रूप में। साधक को ग्रहणशील रहना चाहिए, क्योंकि ज्ञान अप्रत्याशित स्रोतों से आता है।
4. आत्म-खोज की अग्नि (लंका का प्रज्वलन)।
जब हनुमान ने लंका को प्रज्वलित किया, तो यह केवल विनाश नहीं था, बल्कि अविद्या का प्रज्वलन था। तपस की अग्नि मन को शुद्ध करती है और माया से परे आत्मा को प्रकट करती है।
5. हृदय ही सच्चा मंदिर है।
हनुमान ने अपना सीना चीरकर अपने भीतर निवास कर रहे राम और सीता को प्रकट किया। यह परम गूढ़ सत्य है: ईश्वर बाहरी मूर्तियों में नहीं, बल्कि अपने हृदय (हृदय गुहा) में निवास करता है।
6. मन पर नियंत्रण (पंच प्राणों पर नियंत्रण)।
हनुमान की विस्तार और संकुचन करने की क्षमता वायु (सूक्ष्म ऊर्जा) पर उनकी महारत का प्रतीक है। साधक को प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से अपने चंचल मन को वश में करके आंतरिक संप्रभुता प्राप्त करनी चाहिए।
7. सेवा सर्वोच्च साधना।
हनुमान ने अपने लिए नहीं, बल्कि राम की सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया। सच्ची आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत मुक्ति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दैवीय योजना के लिए निस्वार्थ कर्म (निष्काम कर्म) करना है।
8. चिरंजीवी।।
हनुमान चिरंजीवी हैं, शाश्वत साक्षी। यह जन्म और मृत्यु से परे, शाश्वत चेतना में निवास करने वाली आत्मज्ञानी आत्मा के अमर स्वरूप को दर्शाता है।
9. गुप्त योगी (योद्धा के पीछे छिपा मौन ऋषि)।
हनुमान के वीरतापूर्ण कार्यों के पीछे समाधि में लीन मौन ऋषि छिपे हैं। साधक को बाहरी गतिशीलता और आंतरिक शांति के बीच संतुलन स्थापित करना चाहिए, यह समझते हुए कि सच्ची विजय आत्मसाक्षात्कार है।
Share:

Tuesday, 23 December 2025

काली वह गर्भ हैं जहाँ समय जन्म लेता है। समय काली नहीं है, बल्कि समय काली के भीतर है।

काली वह गर्भ हैं जहाँ समय जन्म लेता है। समय काली नहीं है, बल्कि समय काली के भीतर  है।

क्या आपने कभी यह सोचा है कि जिस समय के सहारे हम जी रहे हैं, वह स्वयं कहाँ से जन्म लेता है? हम में से अधिकतर लोग माँ काली को एक मूर्ति, एक चित्र या एक उग्र रूप तक सीमित करके देखते आए हैं—रक्त, संहार और भय से जुड़ी एक छवि। शायद इसलिए, क्योंकि हमारी आँखों को वही सच लगता है जो दिखाई देता है। 

बचपन से हमें सिखाया गया कि दृश्य ही वास्तविक है। लेकिन काली को केवल देखकर समझना संभव नहीं। काली कोई आकृति नहीं हैं; काली वह अवस्था हैं जहाँ से आकृति जन्म लेती है। काली को देवी के रूप में नहीं, बल्कि उस मूल आधार के रूप में समझना होगा जिस पर हर घटना घटती है। शास्त्रों ने उनके हाथों, आयुधों और स्वरूपों का वर्णन किया, लेकिन यह सत्य को सीमित करने के लिए नहीं था, बल्कि साधक की चेतना को दिशा देने के लिए था। 

काली वह गर्भ हैं जहाँ समय जन्म लेता है। समय काली नहीं है, बल्कि समय काली के भीतर है। हमारी उम्र, हमारा शरीर, हमारी स्मृतियाँ और हमारी पहचान—सब समय की धारा में बहते हैं। लेकिन तंत्र एक सरल और गहरा प्रश्न उठाता है: यदि सब कुछ समय के भीतर है, तो समय स्वयं किसके भीतर है? यहीं से काली का वास्तविक रहस्य खुलता है।

एक साधारण उदाहरण इसे स्पष्ट करता है। बच्चा माँ के गर्भ में नौ महीने रहता है—उसका अस्तित्व होता है, विकास होता है, पूरी प्रक्रिया चलती है—फिर भी जन्म के समय उसकी आयु शून्य मानी जाती है। गर्भ में समय था, पर उसकी गणना नहीं थी। यही काली की अवस्था है। वहाँ समय बीज रूप में है—अव्यक्त, संकुचित, संभावनाओं से भरा हुआ। इसलिए तंत्र उसे परम शून्य कहता है, जो रिक्त नहीं बल्कि पूर्ण है।जीवन की नकारात्मकता को जड़ से मिटाएं: माचिस और नमक का दिव्य प्रयोग!

जब सृष्टि उस गर्भ से बाहर आती है, तभी समय की गिनती शुरू होती है। तभी “पहले” और “बाद” का भेद पैदा होता है। इसी कारण विज्ञान भी कहता है कि ब्रह्मांड के जन्म के साथ ही समय आरंभ हुआ। भारतीय दर्शन समय को सीधी रेखा नहीं, बल्कि चक्र मानता है। 

जहाँ परिवर्तन है, वहाँ समय है; और जहाँ परिवर्तन रुकता है, वहाँ समय भी अर्थ खो देता है। जहाँ द्वैत समाप्त होता है, वहाँ समय टिक नहीं सकता। इसलिए काली श्मशान में स्थित दिखाई जाती हैं—वह स्थान जहाँ नाम, रूप और इतिहास जल जाते हैं, और जो शेष रहता है वही सत्य है।

काली भय या प्रलय की सीमित परिभाषा नहीं हैं। वे वह शक्ति हैं जो अज्ञान से उपजे भय को ज्ञान से काट देती हैं। काली न केवल देवी हैं, न कल्पना—काली वह आधार हैं जहाँ से सृष्टि जन्म लेती है और जहाँ लौटकर विश्राम करती है। जहाँ समय रुक जाता है, वहीं काली हैं। जय मां काली 🔱

#kalimata #gratitude #story #peace #mahakali
Share:
Copyright © ABHYUDAY
Distributed By GYANSAFAR & Design by gyansafar | Blogger Theme by gyansafar.in