कारगर उपाय दिब्य प्रयोग

 कारगर उपाय दिब्य प्रयोग


यदि बारबार कोई काम न बन रहा हो और प्रतीक हो किसी की नजर लग रही है तो लाल मुंह वाला बन्दर मि‌ट्टी वाला घर आफिस फैक्टरी दुकान आदि में रखें और बन्दर का मुंह बाहर की तरफ होना चाहिए यानि के दरवाजा की तरफ। यदि आप को लगे आपका कार्य किसी ने बांध रखा है तो आप रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद लोबान, गुगुल, हरमल आटे का छान और किसी भी चौराहे की मि‌ट्टी एक मिट्टी के बरतन में रखकर जलाएं और उसका धुआं सारे घर में करे। फिर जब जल कर ठंडा हो जाए तो उसकी राख मिट्टी के बर्तन के साथ किसी चौराहे पर एक किनारे रख दें। ये उपाय लगातार तीन दिन करें शुक्र शनि और रविवार को। सामान तीनों दिन अलग-अलग खरीदें।


 हरिद्वार जाकर स्नान करें स्नान करने की विधि घर से सामान लेकर जाएं। 1. एक नारियल पानी वाला 2. सवा पाव गुड़ 3. एक मु‌ट्ठी चावल 4. एक मुट्ठी आटा 5. 7 पताशे खण्डित न हो 6. 7 सिक्के एक रूपए वाले 7. मिठाई का डिब्बा। कपड़े समेत स्नान करें जब तक आपका मन करे। स्नान करने के अंतिम समय नारियल अपने सर पर रखें और जिस तरफ से पानी का बहाव आ रहा हो उस तरफ मुंह करके तीन बार डुबकी लगाएं या तीन बार जितना नीचे बैठ सकें बैठे फिर नारियल को अपने पीछे की तरफ डाल दें। और बाहर आ जाएं। पीछे की तरफ नहीं देखेंगे। कपड़े न निचोड़े कपड़े जहां पर एक बार रख दें वहीं पर पड़े रहने दें। उन्हे पैर से या किसी और वस्तु से इधर उधर न करें उन कपड़ों को वहीं छोड़ दें वापस नहीं लाएं। फिर नए वस्त्र पहन कर गुड़ पानी में डाले फिर पताशे, फिर आटा फिर चावल फिर मिठाई से मुंह मीठा कर लें और सात सिक्के और बाकी की मिठाई गरीबों में बांट दें। जब वापस घर आएं घर के अंदर जाने से पहले अपना मुंह मीठा कर लें। ये उपाय बहुत लोगों पर कारगर मददगार साबित हुआ है।


यदि आप का मकान नहीं बन पा रहा हो तो या रूकावट आ रही हो तो आप आटे और बेसन की चार रोटियां बनाकर गाय को खिलाएं। ये ख्याल रखें आटा और बेसन बराबर मात्रा में होने चाहिए। और साथ में इस मंत्र का जाप करें। ग्यारह माला रोज करें। ॐ नमः श्री वराहाय धरन्यु द्वारणाय स्वाहा।


. सवा किलो काले चने मसाले वाले बनाकर  शनिवार गरीबों में बांटे चने सरसों के तेल में बनाएं। आमचूर धनिया पाउडर अवश्य डालें। ये उपाय व्यापार, मकान और वाहन के लिए बहुत अधिक कारगर है।

. गाय को मीठी रोटी रोज खिलाएं जो सबसे पहले बनी हों। 2. कौओं को बेसन के पकौड़े सरसों के तेल के बने हुए रोज खिलाएं। 3. कुत्ते को रोटी रोज डाले जो भी ये तीनों उपाय रोज करेगा उसे अपनी जिन्दगी में जो परेशानी आएगी फौरन हल हो जाएगी। इस उपाय के साथ कोई और उपाय भी कर सकते हैं उसका कोई वहम नहीं है।


. चोरियां या वैसे ही धनहानि बारबार हो रही हो थोड़े से जौ लेकर घर के अंधेरी जगह पर किसी कपड़े में बांध कर उस पर भारी वजन रख दें।

Previous Post Next Post

ads

ads

r