अगर अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई है??
{तो अवश्य करेंगे मांलक्ष्मी के 18 पुत्रों का ध्यान}ज्योतिषशास्त्र में ऐसे लक्ष्मीप्राप्ति के अचूक उपाय बताये गए है जिन्हें करने से जातक को अपनी मेहनत, अपने प्रयास के उत्तम फल मिलने लगते है
उसे माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है।
मां भगवती लक्ष्मी जी के 18 पुत्र माने जाते हैं।अगर आपको अचानक पैसे रुपए की ज़रुरत पड़ जाए तो लक्ष्मी माता को नहीं, बल्कि उनके पुत्रों को पुकारिये।
मान्यता है कि जब लक्ष्मी जी के पुत्रों का नाम लेंगे, तो मां दौड़ी चली आती है और जिस घर में नित्य माँ लक्ष्मी के 18 पुत्रो का नाम लिया जाता है माँ उस घर पर स्थाई रूप से निवास करती है
उस जातक उस घर के सदस्यों को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इनके प्रतिदिन अथवा शुक्रवार के दिन इनके नाम के आरंभ में ॐ और अंत में 'नम:' लगाकर जप करने से मनचाहे धन की प्राप्ति होती है। जैसे,
ॐ देवसखाय नम: । ॐ चिक्लीताय नम:।
ॐ आनंदाय नम:। ॐ कर्दमाय नम:।
ॐ श्रीप्रदाय नम:। ॐ जातवेदाय नम:।
ॐ अनुरागाय नम:। ॐ संवादाय नम:।
ॐ विजयाय नम:। ॐ वल्लभाय नम:।
ॐ मदाय नम:। ॐ हर्षाय नम:।
ॐ बलाय नम:। ॐ तेजसे नम:।
ॐ दमकाय नम:। ॐ सलिलाय नम:।
ॐ गुग्गुलाय नम:। ॐ कुरूंटकाय नम:।
2. इस जाप को पूर्व या उत्तर दिशा की मुँह करके 11 बार अवश्य ही करना चाहिए। शुक्रवार के अतिरिक्त यदि माता के पुत्रो का नित्य नाम भी लिया जाय तो और भी उत्तम है। यदि संभव हो तो इन्हे एक सफेद कागज पर लाल स्याही से लिख कर रख लें और पढ़ने के बाद इस कागज को चूमकर अपने माथे से अवश्य लगाएँ |

माँलक्ष्मी आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें
Tags
दिव्य प्रयोग
Good
ReplyDelete